करनाल : जिला कर बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी संजय मदान एडवोकेट और उपचुनाव अधिकारी नवदीप पुजारा एडवोकेट ने बताया की चुनाव में पांच पोस्टों के लिए एक एक नामांकन आया जिस कारण अनीश अरोड़ा एडवोकेट को प्रधान भीम सिंह एडवोकेट को उप प्रधान जितेंद्र भारती एडवोकेट को सचिव नितिन गोयल एडवोकेट को सह सचिव और कैशियर के पद के लिए मयंक आहूजा एडवोकेट को चुना गया यह टीम 2025-26 के लिए जिला कर बार एसोसिएशन के पदाधिकारी होंगे इस मौके पर प्रधान अनीश अरोड़ा एडवोकेट ने कहा कि जिला कर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने मुझे जो सेवा का मौका दिया है उसके लिए मैं अपना कर्तव्य पूरी निष्ठा और बार की भलाई के लिए पूरी मेहनत से काम करूंगा और बार को नई ऊंचाइयों तक लेकर जाऊंगा।