करनाल (जेके शर्मा) करनाल के सभी प्रमुख बाजारों का रास्ता दिनों-दिन अतिक्रमण के कारण संकरा होता जा रहा है। अतिक्रमण हटाने के नाम पर निगम अधिकारी खानापूर्ति कर कार्रवाई को पूरा कर रहे। यही कारण है दिनों-दिन बढ़ रहे अतिक्रमण के चलते अक्सर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। शहर की बस अड्डा मार्केट से लेकर शहर के सभी मुख्य बाजार, कॉलोनियों और प्रमुख रोड पर लगातार अतिक्रमण बढ़ रहा है। दुकानदार अपने-अपने सामान को दुकान से कई-कई फुट बाहर तक रखते हैं। लोगों का आरोप है कि करनाल नगर निगम का तोडफ़ोड़ दस्ता जब कार्यालय से बाहर निकलता हैं तो पूरे बाजार में शोर मच जाता है । अधिकारी निकलते हैं तो अपने चहेतों को जिनसे मंथली लेते हैं को फोन कर देते हैं वह उनके आने से पहले ही समान अपना पीछे हटा लेते हैं । इस कारण दुकानदार व पटरी वाले पूरी तरह अलर्ट होकर सामान को अंदर कर लेते हैं। दस्ते के कर्मचारियों के जाते ही मात्र 5 मिनट बाद फिर से अतिक्रमण शुरू हो जाता है और पूरी व्यवस्था खराब हो जाती है। हालांकि निगम अधिकारीयो ने दुकानदारों चेतावनी दी है कि या तो वह अपना अतिक्रमण स्वय हटा लें अन्यथा कार्रवाई करने के लिए जो भी समय और पैसा लगेगा वह भुगतान दुकानदार से लिया जाएगा।
पुरानी तहसील वा कर्ण पार्क फुटपाथ पर वर्षों से पटरी वालों का पूरी तरह कब्जा है परंतु निगम अधिकारी नजर अंदाज कर जाते हैं इसके अलावा शहर के अंबेडकर चौक से लेकर घंटा घर चौक, दुपट्टा मार्केट, सब्जी मंडी चौक यातायात पुलिस बूथ के सामने कर्ण गेट, तक के बाजार का आलम यह है कि आसपास दुकानदारों ने फुटपाथ पर अपना सामान रखा हुआ है। इसके अलावा फुटपाथ के बाहर भी वह सामान रखते है। सब्जी मंडी फुटपाथ, और पुरानी तहसील की फुटपाथ के ऊपर पटरी वालों का कब्जा है। जहां बाजार में पैदल चलने का रास्ता नहीं बचता है जिस कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। कर्ण गेट मुख्य बाजार का आलम बहुत से दुकानदारों ने 20 से 25 हजार तक दुकान के आगे फड़ी पटरी वालो से किराया वसूल रहे है जिस कारण बाजार संकरा रह गया है। यही हालत दुपट्टा मार्केट के हैं।
गौरतलब है कि निगम अधिकारी पुलिस दलबल को साथ लेकर चलते हैं परंतु यातायात पुलिस कार्यालय के सामने एक सरदार वर्षों से रेडीमेड कपड़े की दुकान सजाये बैठा है और कुछ लोग फोल्डिंग लगा कर एन्क्रोचमेंट किए बैठे हैं उनकी तरफ आंख उठाकर भी नहीं देखते। जब इस विषय में छानबीन की गई कि वर्षों से कैसे बैठा है तो पड़ोसियों ने बताया कि इसकी निगम एक आला स्तर के निगम अधिकारी सांठ गांठ है।
गौरतलब है कि एन्क्रोचमेंट हटाने पटेल कपड़ा मार्केट में निगम की टीम ने कपड़ा रंगाई वाले को फटकार लगाई । परंतु जो चाय वाला अपनी रेहड़ी फड़ी लगाकर ताम जाम लगा सजा कर बैठा था उसको हटाने के आदेश किया तो दुपट्टा मार्केट के पूर्व प्रधान बोगरा ने कहा कि इसे रहने दो हमें चाय देता है कहने पर निगम अधिकारी ने उसे तो छोड़ दिया परंतु एक अन्य टूल बेचने वाले रेहड़ी वाले को जुर्माना लगा दिया। जिसे इस विषय पर एक दुकानदार द्वारा वीडियो बनाते देखकर अधिकारी तिलमिला उठा।