आप प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने संगठन निर्माण और निकाय चुनाव को लेकर की बैठक

आप प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने संगठन निर्माण और निकाय चुनाव को लेकर की बैठक
December 31 12:33 2024

करनाल। दिल्ली-पंजाब में सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में पांव जमाने शुरू कर दिए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने बीते दिन प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन निर्माण, निगम चुनाव और आगामी दिल्ली चुनावों पर विस्तार से चर्चा की गई। डॉ. गुप्ता ने पार्टी के प्रदेश संगठन को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य हरियाणा में अपनी जड़ें और मजबूत करना है और हर जिले में पार्टी का प्रभाव बढ़ाना है। आम आदमी पार्टी पूरी मेहनत से संघर्ष करेगी और जीतेगी। अब लोग समझ चुके हैं कि आम आदमी पार्टी ही बीजेपी को हरा सकती है क्योंकि आम आदमी पार्टी मुद्दों की राजनीति करती है। पार्टी हरियाणा में आने वाले ब्लॉक समिति, जिला परिषद, नगर परिषद, नगर पालिका और नगर निगम समेत सभी चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी अपने संगठन को और मजबूत करेगी।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव अपने दम पर पूरी मजबूती से लड़ेगी और इसके लिए पार्टी ने अभी से कमर कस ली है। निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी नगर निगमों में भाजपा के कुशासन और अव्यवस्था को मुद्दा बनाकर जनता को भाजपा के खिलाफ एक सशक्त विकल्प देने का कार्य करेगी। बैठक में दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई और पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई। आम आदमी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता दिल्ली में पूरी ताकत से पार्टी का प्रचार प्रसार करेगा। दिल्ली में लगातार चौथी बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। इस मौके पर रणदीप राणा, बीके कौशिक, नरेंद्र शर्मा, जयपाल शर्मा, स्वामी कृष्णानंद, सुखबीर चहल, मास्टर जितेंद्र और सुरेंद्र अहलावत मौजूद रहे।

  Article "tagged" as:
aap
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles