कुटैल मैडिकल यूनीवर्सिटी का नाम बदलने की उठी मांग

कुटैल मैडिकल यूनीवर्सिटी का नाम बदलने की उठी मांग
February 12 04:21 2026

करनाल (जेके शर्मा):कुटैल में बन रही पंडित दीनदयाल मैडीकल यूनीवर्सिटी के उद्घाटन से पहले ही इस यूनीवर्सिटी के नाम को लेकर विवाद शुरू हो गया।। कुटैल गांव के लोगों ने इस यूनीवर्सिटी का नाम बदल कर गुरु ब्राह्मानंद के नाम पर रखने की मांग की हैं। गांव के लोगों ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र कल्याण के निवास पर एकत्रित हेकर कांग्रेस नेता राजेंद्र कल्याण की अगुवाई में पत्रकारों से बात की। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कुटैल गांव के लोगों के साथ सरकार ने विश्वासाात किया हैं। गांव के लोगों से उस समय की तत्कालीन सरकार ने गांव वालों को भरोसा दिलाया था कि गांव के बच्चों को एडमीशन और कर्मचारियों की भर्ती में गांव के बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा गांव के लोगों की मांगों के हिसाब से यूनीवर्सिटी का नाम रखा जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि गांव के लोगों ने यह सोच कर एक 100 चालीस एकड़ जमीन मैडीकल यूनीवर्सिटी करनाल की बेटी कल्पना चावला के नाम पर बनेगी। लेकिन यदि कल्पना चावला के नाम पर अढ़चन थी तो इसका नाम गुरु ब्राह्मानंद जी के नाम पर रखना चाहिए था। सरकार ने दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रख दिया जिनका हरियाणा या करनाल की प्रगति में कोई योगदान नहीं है। ना ही उन्हें कोई जानता हैं। उन्होंने कहा कि सरकार रोड समाज के सब्र का इम्तहान नहीं ले। उन्होंने दुख जताया कि उनकी बात को उनके गांव ही नहीं परिवार के व्यक्ति हरविंदर कल्याण जो हरियाणा के स्पीकर हैं उन्होंने भी यहां के लोगों की भावनाओं की कद्र नहीं की हैं। उन्होंने बताया कि वह रोड समाज के प्रधान बलकार सिंह पुंडरी से भी मांग करेंगे वह मुख्यमंत्री के सामने इस बात का उठाएं।

उन्होंने कहा कि गुरु ब्राह्मानंद जी की जयंतजी पर अवकाश घोषित किया जाए। उन्होंने एक सवाल के जबाब में बताया कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो वह आंदोलन करेंगे। अपनी विरादरी के और कुटैल गांव के लोगों के हक को लेकर रहेंगे। उन्होंने बताया कि उनके पिता हरियाणा के पहले डिप्टी स्पीकर थे। हरियाणा सरकार में मंत्री के साथ तीन बार विधायक रहे। उन्होंने बतायाकि उनके परिवार ने साठ एकड़ जमीन वाल भवन के लिए दान में दी थी। उन्होंने बताया कि गांव के लोगों ने हमेशा वेहतर काम का साथ दिया हैं। उन्होंने बताया कि नियमानुसार सरकार कुटैल गांव के साथ करनाल के लोगों के हक के अनुसार उनकी मांगों को पूरा करे। इस अवसर पर जोगिंदर सिंह,सुरेंद्र सिंह पाला राम, ईश्वर सिंह, नीरज गुनियाना,अनिल कुमार, बलवीर सिंह, कर्म सिंह सरपंच, जय सिंह, सुरेंद्र सिंह सहित कई गांव के लोग मौजूद थे।

  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles