थाने में लोगों को साइबर अपराधों से बचने के गुर बताए

थाने में लोगों को साइबर अपराधों से बचने के गुर बताए
May 20 15:04 2025

करनाल। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक साइबर हरियाणा, पंचकुला के निर्देशानुसार बुधवार को साइबर राहगीरी के माध्यम से महिला थाना, करनाल एवं थाना साइबर क्राइम, करनाल में आमजन को साइबर अपराधों बारे जागरूक किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक थाना साइबर क्राइम निरीक्षक संजय कुमार व उनके सहयोगी लवकेश ने लोगों को बताया कि साइबर अपराध एक गंभीर विषय है और इन अपराधों से स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए इनके प्रति जागरूक होना अति आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि आजकल सबसे ज्यादा फ्रॉड व्हाट्सअप हैक करके किए जा रहे हैं, इसलिए आज ही अपने वाट्सअप में ये तीन कार्य अवश्य कर लें, पहला टू-स्टैप वैरीफिकेशन, दूसरा वाट्सअप सैटींग में जाकर आटो मिडिया डाउनलोड को बंद कर दें और तीसरा आज ही अपना अननोन कालर सायलैंट कर दें, इससे आपका वाट्सअप कभी हैक नही होगा। उन्होंनें बताया कि इससे अलग यदि आपके पास स्टाक मार्किट में इन्वेसट कर ज्यादा पैसे कमाने, नौकरी लगवाने के नाम का झांसा देकर पैसे की मांग करने व आपके किसी जानकार के दुर्घटनाग्रस्त होने व गिरफ तार होने के संबंध में काल या मैसेज आते हैं तो ऐसे लोग साईबर अपराधी हो सकते हैं। ऐसे किसी भी काल या मैसेज पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करने से पहले एक बार वैरीफाई जरूर कर लें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अज्ञात नंबर से आने वाले मैसेज विशेष रूप से एपीके फाइल को अपने फोन में डाउनलोड न करें, क्योंकि ऐसा करने से साइबर अपराधी के पास आपके फोन का क्लोन तैयार हो जाता है। साईबर अपराधों से सुरक्षा के लिए जागरूक बनें और सुरक्षित रहें।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles