विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को साधने में जुटी भाजपा

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को साधने में जुटी भाजपा
September 01 13:02 2024

करनाल। हिंदू-मुसलमान और जातियों के बीच टकराव पैदा कर सत्ता हासिल करने की भाजपा की कला इस विधानसभा चुनाव फ्लॉप होती नजर आ रही है। दस साल में मोदी-खट्टर-सैनी की डबल इंजन सरकारें हरियाणा को कुछ खास तो दे नहीं सकीं लेकिन भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया। विकास तो किया नहीं सत्ता पर कब्जा बनाए रखने के लिए परंपरागत सामाजिक ताने-बाने और छत्तीस बिरादरियों को तोडऩे का खेल खूब खेला गया, लेकिन काठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ती है। सच्चाई जान चुकी जनता इस बार भाजपा को सबक सिखाने के मूड में नज़र आ रही है।

इससे घबरा कर भाजपाई कार्यकर्ता सम्मेलन कर विधानसभा जीतने के प्रोपेगंडा रचने में जुटे हैं। इसकी के तहत भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने असंध विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन किया और उनसे तीसरी बार प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए पूरी ताक़त के साथ मैदान में उतरने की अपील की। सम्मेलन में अपील करने के बजाय कार्यकर्ताओं की समस्यायों को सुना जाता तो शायद ज्यादा अच्छा होता। कार्यकर्ताओं की समस्या ये है कि जनता के बीच जाएं तो किस मुंह से, कौन से विकास कार्य गिना कर वोट मांगें। सीएम अनाउंसमेंट हो या कोइ साधारण विकास की परियोजना कोई पूरी ही नहीं हुई, कब तक जनता को अगली सरकार में पूर्ण होने की बात बता कर वरगलाया जाता रहेगा। सरकार ने किसानोंं पर इतने अत्याचार किए हैं कि उन्हें मनाना मुश्किल है, पहलवान बेटियों से किया गया सुलूक युवा समाज की नाराजगी का कारण है। लेकिन इन समस्याओं को दरकिनार कर कार्यकर्ताओं को समझाया गया कि जनता को सुनहरे स्वप्र दिखा कर वोट मांगे जाएं।

जुंडला, असंध और मुनक में आयोजित पार्टी के त्रिदेव सम्मेलनों में हुए चुनावी मंथन को लेकर डॉ. चौहान ने वक्तव्य जारी किया कि विधानसभा क्षेत्र के एक एक कार्यकर्ता को सक्रियता के साथ चुनावी संग्राम में उतारने के लिए पार्टी ने प्रदेश व्यापी रणनीति बनायी है। विधानसभा के सभी मंडलों के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ उस रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। इस मौके पर पानीपत के पूर्व मीडिया प्रभारी शेर ईश कुमार मुख्य अतिथि रहे तो जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, बख़्शीश सिंह विर्क, राम शर्मा, यशपाल ठाकुर प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles