खिलाड़ी छात्रवृत्ति के लिए करें आवेदन
हरियाणा खेल एवं युवा मामले विभाग ने वर्ष 2019-20 में राज्य स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में पदक हासिल करने वाले खिलाडिय़ों से छात्रवृत्ति के लिए 15 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित किये हैं। आवदेन पत्र एवं शर्तें विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय के फॉर्म आ गए
जवाहर नवोदय विद्यालय फरीदाबाद में छठी कक्षा के लिए आवेदन फॉर्म आमंत्रित किए जा रहे हैं। यह प्रवेश परीक्षा 10 अप्रैल 2021 को होगी। इसके लिए 15 दिसम्बर 2020 तक आवेदन किए जा सकते हैं। पांचवी कक्षा में पढ़ रहे बच्चों व उनके अभिभावक इस संबंध में जानकारी हासिल कर अपने पात्र बच्चों के ऑनलाइन फॉर्म भरकर दाखिला लेने की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। प्रवेश परीक्षा में मिले मार्क्स के आधार पर एडमिशन होंगे।
हरियाणा बिल्डिंग कोड 2017 में संशोधन
टॉऊन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने ‘हरियाणा बिल्डिंग कोड-2017’ में संशोधन किया है। 60 वर्गमीटर क्षेत्र तक के प्लॉट की ‘अधिकतम परमिसिबल ग्रांऊड कवरेज’ 85 प्रतिशत, परमिसिबल बेसमैंट सिंगल-लेवल, ‘अधिकतम परमिसिबल फ्लोर एरिया रेशो’ 220 प्रतिशत तथा ‘अधिकतम परमिसिबल ऊंचाई’ 16.5 मीटर होगी।
बाजरा की नई किस्म विकसित
चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय,हिसार के वैज्ञानिकों ने ॥॥क्च-311 बाजरा की नई बायोफोर्टीफाइड किस्म विकसित की है। भारत सरकार के कृषि एवं सहयोग विभाग की ‘फसल मानक, अधिसूचना एवं अनुमोदन केंद्रीय उप-समिति’ ने इस नई किस्म को अधिसूचित व जारी कर दिया है।
फरीदाबाद में सिर्फ 50 की अनुमति
हरियाणा सरकार ने प्रदेश में सामाजिक समारोहों; शादी, राजनीतिक या धार्मिक कार्यक्रमों इत्यादि में लोगों की संख्या को सीमित करने का निर्णय लिया है। 6 जिलों गुडग़ांव, रेवाड़ी, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और हिसार में इन्डोर हॉल में होने वाले कार्यक्रमों में 50 लोग और खुले स्थानों में सौ लोग शामिल हो सकेंगे। शेष जिलों में इन्डोर हॉल में 100 और खुले स्थानों पर 200 तक सीमित होगी।