वोट चोर गद्दी छोड़

वोट चोर गद्दी छोड़
September 29 18:23 2025

करनाल। “वोट चोर गद्दी छोड” अभियान के संदर्भ में करनाल जिला शहरी अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी के पराग गाबा के नेतृत्व में और जिला अध्यक्ष (स्ष्ट सेल) रोहित जोशी के संयुक्त नेतृत्व में शाम रघुनाथ मंदिर से नॉवल्टी चौक तक एक प्रेरक पदयात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों तथा शहरवासियों ने इस पद यात्रा में भाग लेकर लोकतंत्र बचाने को आवाज़ बुलंद की और जोरदार नारे लगाए “वोट चोर, गद्दी छोड़”। पदयात्रा के साथ-साथ एक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसका उद्देश्य जनमानस में यह संदेश पहुंचाना था कि लोकतंत्र में केवल वही गद्दी पर बैठ सकता है जिसे जनता ने सत्य निष्ठा से चुना हो। इस मौके पर उपस्थित बड़ी संख्या में अपने हस्ताक्षर के माध्यम से इस मांग का समर्थन किया।

जिला अध्यक्ष करनाल शहरी कांग्रेस कमेटी पराग गाबा ने कहा, “हमने पहले भी इस संदर्भ में सबूतों के साथ प्रेस कांफ्रेंस की हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में भी इस मुद्दे को कई बार उठाया गया, परंतु चुनाव आयोग ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। हमारा नारा साफ़ है — वोट चोर गद्दी छोड़। हम लोकतंत्र बचाने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेंगे।” जिलाध्यक्ष (स्ष्ट सेल) रोहित जोशी ने कहा, “जनता ने जिसको नकारा है, वह सत्ता पर कब्ज़ा किए हुए है — यह लोकतंत्र का अपमान है। हम शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग उठाते रहेंगे और न्यायसंगत विवेचना की मांग करेंगे।”

कार्यक्रम के दौरान नगर के विभिन्न गण्यमान्य नागरिक, युवा और महिला कार्यकर्ताऑं ने भी अपनी प्रस्तुति दी और इस जनआंदोलन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। इस मौक़े पर कुलवंत कलेर, सचिन बुढऩपुर, जोगिंदर वाल्मीकि, पंकज गाबा, अशोक डाबरा, राज किरण, दया प्रकाश, अशोक दुग्गल, गौरव शर्मा, गुरमीत सिंह, आनंद चौहान, जसबीर पानू, जीत राम कश्यप, ललित आहूजा, बिजेंद्र खोखर, जगदीप मट्टू, शेर सिंह डबरी, नवनीत रंधावा, विकास कंबोज, राशपाल सिंह डबरी, गुरविंदर कौर, शारदा सिंधु, सुमित्रा देवी, भारत भूषण, नंद किशोर, ठाकुर दास, कुलबीर मान, विनोद शर्मा, जोगिंदर कदम, काली चरण, हुकम चंद, दलीप व्यास, वेद प्रकाश, तीर्थ देसवाल, भारत अरोड़ा, राहुल देव, मनीष पांडे, मुनीष मूनक, निशांत सिंधु, आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles