विधायक योगेन्द्र राणा ने शीतकालीन सत्र में प्रमुखता से उठाई असंध की मांगें

विधायक योगेन्द्र राणा ने शीतकालीन सत्र में प्रमुखता से उठाई असंध की मांगें
February 12 04:27 2026

करनाल (मज़दूर मोर्चा) हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान विधायक योगेन्द्र राणा ने असंध क्षेत्र की प्रगति और जन-कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को पुरजोर तरीके से सदन के समक्ष रखा। विधायक राणा द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में मा. स्वास्थ्य मंत्री जी ने पुष्टि की कि असंध में 100 बिस्तरों वाले आधुनिक अस्पताल का निर्माण कार्य प्रगति पर है और साथ ही उन्होंने बताया की असंध में जल्द ही लेवल-3 ट्रॉमा सेंटर बनाया जाएगा । विधायक ने कहा कि नेशनल हाईवे (हृ॥-709्र) पर होने वाली दुर्घटनाओं के समय त्वरित उपचार प्रदान करने के लिए यह ट्रॉमा सेंटर एक ‘लाइफ-लाइन’ साबित होगा। उन्होंने अस्पताल के अपग्रेडेशन और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त किया।

  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles