विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस
June 16 01:51 2024

करनाल । आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को करनाल में कांग्रेस की सांसद कुमारी सैलजा ने कार्यकर्ताओं-नेताओं के साथ बैठक की, इसके बाद मीडिया से भी रूबरू हुईं। कुमारी सैलजा ने कहा कि ये बीजेपी की और नरेंद्र मोदी की सरकार नहीं है, क्योंकि जिस तरह की वो बातें करते थे, 370 या 400 पार और जिस तरह का उन्होंने देश में माहौल बना रखा था जनता ने उनको सबक सिखा दिया है।

करनाल सीट हारने के सवाल पर माना कि पार्टी में गुटबाज़ी है कहा कि गुटबाजी सभी पार्टियों में होती है, लेकिन लड़ाई हम कैसे लड़ते हैं उम्मीदवार कैसे तय करते हैं, पार्टी लड़ाती कैसे है, ये भी बाते हंै, संगठन भी एक हिस्सा है। आगमी चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि हमारी तैयारी है, सबको पार्टी का नेता कार्यकर्ता माना जाना जरूरी है, क्योंकि जनता विकल्प देखती है और विकल्प तब देखती है जब पार्टी के बारे में, नेताओं के बारे में, विकल्प के बारे में वो सब जानते हों।

कुमारी सैलजा ने उम्मीद जताई कि कार्यकर्ता और नेता जल्द ही पार्टी के संगठन पर भी काम करेगे क्योंकि चुनाव में ये जरूरी भी है। उन्होंने नव निर्वाचित सांसद मनोहर लाल और केंद्र में मंंत्री बनने वाले प्रदेश के सासंदों को शुभकामनाएंं देते हुए उम्मीद जताई कि इससे हरियाणा को फायदा होगा। उन्होंने हरियाणा सरकार की नीतियों को लेकर सवाल खड़े किये, आरोप लगाया कि सैनी सरकार तो युवाओं के बारे में सोचती ही नहीं, बेरोजगारी है, हरियाणा का युवा किस तरह से विदेश में जा रहा है, वहां उसका शोषण हो रहा है,लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। यहां भी युवा का शोषण ही हो रहा है। नीट की परीक्षा में तो सब ने ही देखा क्या हाल हुआ है, सरकार को लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को जवाब देना चाहिए। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles