लिबर्टी का 82वां नेशनल चैनल मीट करनाल। देश के अग्रणी फुटवियर ब्रांड लिबर्टी शूज़ लिमिटेड ने बीते दिन करनाल स्थित लिबर्टी सेंट्रल हाउस में अपने 82वें नेशनल चैनल मीट का आयोजन किया। इस अवसर पर देशभर से चैनल पार्टनर्स, मीडिया प्रतिनिधि एवं कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। यह बैठक मुख्य रूप से आगामी स्प्रिंग-समर 2026 (स्स्’26) कलेक्शन में शामिल नई तकनीकों और डिज़ाइनों को प्रस्तुत करने के लिए आयोजित की गई थी।
कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी (COO)रमन बंसल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि AW’25 कलेक्शन की सफलता में मीडिया का योगदान सराहनीय रहा है। अप्रैल 2025 में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कंपनी ने दो तकनीकें- वाइब्रेशन शूज़ (थकान कम करने और रक्त संचार को बेहतर बनाने के लिए) और वार्म शूज़ (सर्दियों में पैरों को गर्म रखने के लिए)- लॉन्च की थीं। इन उत्पादों को मीडिया से व्यापक कवरेज मिला और ये वायरल भी हुए। आज ये उत्पाद बाजार में उपलब्ध हैं और ग्राहकों से बेहतरीन प्रतिक्रिया प्राप्त कर रहे हैं। बंसल ने आगे कहा कि स्स्Ó26 कलेक्शन में दो नई तकनीकी इनोवेशन प्रस्तुत किए जा रहे हैं। इस मौके पर कंपनी के डिज़ाइन एवं डेवलपमेंट हेड मनोज कुमार वर्मा ने जानकारी दी कि –
जेल टेक्नोलॉजी (GEL Technology) जूतों को और अधिक आरामदायक, लचीला और लंबे समय तक पहनने योग्य बनाएगी। हैंड्स-फ्री डिज़ाइन एक स्मार्ट और इनोवेटिव कॉन्सेप्ट है, जिससे जूते पहनने की प्रक्रिया और भी आसान व स्टाइलिश हो जाएगी। इन तकनीकों से स्स्’26 कलेक्शन भारतीय फुटवियर उद्योग को नई दिशा देगा। कंपनी के रिटेल हेड रामनाथ वर्मा ने बताया कि लिबर्टी के प्रमुख ब्रांड जैसे – हीलर्स, लीप7एक्स, लूसी एंड ल्यूक और आहा – कंपनी के कुल कारोबार में 70 प्रतिशत से अधिक योगदान करते हैं।
रमन बंसल ने आगे कहा कि लिबर्टी ने हाल ही में मेगा शोरूम कॉन्सेप्ट की शुरुआत की है, जिनका न्यूनतम क्षेत्रफल 2000 वर्ग फीट और फ्रंट 30 फीट से अधिक है। इन शोरूम्स को ग्राहकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। इसके साथ ही कंपनी ने प्रीमियम फुटवियर रेंज भी लॉन्च की है, जिसकी मूल्य श्रेणी 4,999 से 9,999 रुपये तक है। यह खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए है जो स्टाइल, क्वालिटी और प्रीमियम अनुभव चाहते हैं।
लिबर्टी अब केवल फुटवियर तक सीमित नहीं है। कंपनी ने हाल ही में लिबर्टी लाइफस्टाइल परफ्यूम लॉन्च की है, जिसकी मांग लगातार बढ़ रही है। इसके अलावा LFO (Liberty Fashion & Accessories) के तहत – लेडीज़ पर्स, जेंट्स वॉलेट, बेल्ट, सॉक्स, शू पॉलिश, ट्रैवलिंग बैग और स्कूल बैग जैसी एक्सेसरीज़ भी उपलब्ध हैं। इससे लिबर्टी शोरूम एक कम्प्लीट फैमिली डेस्टिनेशन बन गया है।
वर्तमान में लिबर्टी प्रतिदिन 50,000 से 60,000 जोड़े जूते का उत्पादन कर रहा है, जो इसकी उत्पादन क्षमता और ब्रांड की लोकप्रियता का प्रमाण है। इस अवसर पर कंपनी के हेड परचेज एवं आउटसोर्सिंग निर्मल कुमार और हेड पब्लिक रिलेशन राकेश लांबा भी उपस्थित रहे। रमन बंसल ने भविष्य की दिशा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लिबर्टी का सतत प्रयास रहेगा कि वह फैशन, आराम और नवाचार का ऐसा संगम प्रस्तुत करे, जिससे भारतीय फुटवियर उद्योग वैश्विक मानकों पर खरा उतर सके।