सिख संगत ने किया एक फरवरी को करनाल में सिख सम्मेलन को ऐलान

सिख संगत ने किया एक फरवरी को करनाल में सिख सम्मेलन को ऐलान
February 04 00:43 2025

करनाल। (शैलेंद्र जैन ) करनाल में सिख संगत द्वारा एक फरवरी को सुबह दस बजे डेरा कार सेवा में एक सिख सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस संगत में प्रदेश भर से एचएसजीपीसी के नव नियुक्त सदस्यों तथा सिंख धार्मिक जनों तथा विद्वानों को आमंत्रित किया जाएगा। यह जानकारी करनाल में वार्ड 17 से एचएसजीपीसी के नव नियुक्त सदस्य तथा डवरी के पूर्व सरपंच गुरनाम सिंह लाडी और मैंबर प्रतिनिध भूपिंदर सिंह लाडी ने बताया कि इस सम्मेलनं में प्रदेश भर से एकत्रित सिख संगतों द्वारा प्रदेश के सभी नव नियुक्त सदस्यों से अपील की जाएगी।

वह सभी मिल कर पार्टी बाजी धड़े बाजी से ऊपर उठकर एचएसजीपीसी के पूर्व प्रधान जगदीश सिंह झिंडा के नैतृत्व में एचएसजीपीसी के हाउस को बना कर हरियाणा के गुरुघरों की सेवा को संभाले। उन्होंने कहा कि 25 सालों से जिस कमेटी के लिए संषर्ष किया उस कमेटी के पहली बार चुनाव हुए हैं। प्रदेश भर की सिख संगतों ने चुन कर सदस्यों को भेजा है। संगत के हुकुम को मानकर सभी सदस्य मिल कर गुरुघरों की सेवाको संभालें। उनेंने कहा कि सिख सम्मेलन में और भी विषयों पर भी विचार किया जाएगा।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles