पुलिस का मानवीय चेहरा

पुलिस का मानवीय चेहरा
October 15 15:15 2023

पुलिस का नाम जुबां पर आते ही मानस पटल पर एक नकारात्मक छवि उभर आती है, पर कभी-कभी इस खाकी वर्दी मे छुपा मानवीय चेहरा भी समाज के सामने आ जाता है। उज्जैन के महाकाल थाने के इंस्पेक्टर अजय वर्मा की खाकी वर्दी के नीचे छुपे संवेदनशील हृदय की जितनी तारीफ़ की जाए कम है।

मानवता को शर्मशार करने वाले उज्जैन हैवानियत कांड के विवेचक अजय वर्मा ने एक बड़ा फैसला लिया है। अजय ने हैवानियत की शिकार बच्ची को गोद लेने का फैसला लिया हैं।
उन्होंने बच्ची की पढ़ाई-लिखाई समेत उसकी पूरी जिम्मेदारी उठाने का निर्णय लिया है। बतौर अजय इलाज के दौरान मासूम की चीखों ने उन्हे झकझोर कर रख दिया और उनकी आंखें भर आईं। अजय आपके निर्णय और आपकी भावनाओं और जज़्बे को सलाम !

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles