महापौर रेनू बाला ने नगर निगम अभियंताओं के साथ बैठक की

महापौर रेनू बाला ने नगर निगम अभियंताओं के साथ बैठक की
February 13 07:38 2026

करनाल (मज़दूर मोर्चा) करनाल वीरवार को महापौर रेनू बाला गुप्ता ने नगर निगम अभियंताओं के साथ बैठक की। शहर में चल रहे विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्वक और निश्चित समयावधि में पूरा करवाने के लिए उन्होंने अधिकारियों के साथ डी-प्लान, एमपी लैड और विधायक निधि स्कीम द्वारा करवाए जाने वाले सभी विकास कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने निगम अभियंताओं से चल रहे विकास कार्यों की धरातल की स्थिति जांचने के निर्देश दिए।

उन्होंने अभियंताओं को निर्देश दिए कि जितने विकास कार्य चल रहे हैं, वे सभी समय सीमा में पूरे होने चाहिए। इसके अतिरिक्त उनकी गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। एजेंसी द्वारा प्रयुक्त की जा रही सामग्री की जांच लगातार होनी चाहिए। निर्माण कार्य के दौरान सेंपल लेकर उनकी भी जांच करवाई जाए। उन्होंने अभियंताओं को निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों में देरी करने पर एजेंसी को नोटिस जारी करें। उसके बाद भी वह काम शुरू करने में देरी करे तो उसे ब्लैक लिस्ट किया जाए। उसकी जगह किसी अन्य एजेंसी को काम देकर उसे करवाया जाए। विकास कार्यों में देरी नहीं होनी चाहिए।

रेणुबाला मेयर ने निर्देश दिए कि जो कार्य 70-80 प्रतिशत से अधिक हो चुके हैं उन्हें जल्द मुकम्मल करवाया जाए, ताकि नागरिक उनका लाभ ले सकें। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य शुरू करने से पहले उसकी फिजिबिलिटी अवश्य चेक की जाए, बिना फिजिबिलिटी जांच, कार्य न करवाया जाए। मेयर ने सीवरेज, स्ट्रॉम वाटर निकासी और जलापूर्ति से संबंधी चल रहे कार्यों की भी समीक्षा करते हुए कहा कि इनसे संबंधित शिकायत आने पर तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाए।

  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles