कार्य की धीमी गति तथा लेबर कम मिलने पर पेनल्टी लगाने के निर्देश

कार्य की धीमी गति तथा लेबर कम मिलने पर पेनल्टी लगाने के निर्देश
May 11 06:27 2025

निगमायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने कॉमर्शिलय स्पेस परियोजना का किया औचक निरीक्षण

करनाल। नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बुधवार को शहर की पुरानी अनाज मंडी स्थल पर निर्माणाधीन कॉमर्शिलय स्पेस परियोजना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ कार्यकारी अभियंता मोनिका शर्मा तथा तकनीकी सहालकार महीपाल सिंह मौजूद रहे। निगमायुक्त ने कॉमर्शियल स्पेस परियोजना स्थल का पैदल निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति जानी। लेबर की संख्या भी चेक की। लेबर कम मिलने और कार्य की धीमी गति के चलते उन्होंने अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए कि एजेंसी पर नियमानुसार पेनल्टी लगाई जाए। उन्होंने एजेंसी प्रतिनिधि को पर्ट चार्ट भी जमा करवाने के निर्देश दिए और कहा कि उसी के अनुसार ही कार्य को समय पर पूरा करके दें।

उन्होंने मौके पर मौजूद कनिष्ठï अभियंता को निर्देश दिए कि वह रोजाना किए गए कार्य की प्रगति रिपोर्ट और लेबर की संख्या भेजना सुनिश्चित करें। कार्य की गुणवत्ता भी चेक करते रहें। उन्होंने कार्यकारी अभियंता से सैम्पल टैस्ट करवाते रहने को भी कहा। उन्होंने एजेंसी प्रतिनिधि को भी निर्देश दिए कि लेबर की संख्या पूरी रखी जाए और कार्य को तेज गति से किया जाए। उन्होंने स्पष्टï किया कि परियोजनाओं में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बता दें कि कॉमर्शिलय स्पेस परियोजना शहर के लिए महत्वपूर्ण परियोजना है। इसके बनने से शहरवासियों को पार्किंग के साथ-साथ शॉपिंग, फूड कोर्ट तथा गेमिंग जोन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह तीन तल का होगा। इसमें डबल बेसमेंट बनाई जाएंगी, जिसमें वाहनो के लिए पार्किंग की जगह होगी। भूतल व प्रथम तल पर शॉपिंग एरिया होगा। द्वितीय तल पर रेस्टोरेंट व फूड कोर्ट होंगे तथा तृतीय तल पर मनोरंजन के लिए गेमिंग जोन का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण पर अनुमानित 27 करोड़ 95 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने अक्तूबर 2025 तक इसे मुकम्मल करने की उम्मीद जताई।

गांधी मेमोरियल हाल का होगा नवीनीकरण- निगमायुक्त ने पुराने कमेटी चौक स्थित गांधी मेमोरियल हाल (विक्टोरिया मेमोरियल हाल) का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मेमोरियल हाल, छत व पार्क का भ्रमण कर इसमें क्या-क्या कार्य करवाए जाने हैं, को देखा। उन्होंने निर्देश दिए कि हाल की मूल संरचना से कोई छेड़छाड़ न की जाए। इसकी अच्छे से मरम्मत करवाई जाए। चिनाई, लेंटर कॉटिंग, पेंट, बागवानी, खिडक़ी व दरवाजों की मरम्मत, टाईल्स तथा रंग-बिरंगी तथा फोकस लाईटें लगाने जैसे कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त ओर क्या-क्या कार्य करवाए जाने हैं, उन्हें भी शामिल किया जाए। उन्होंने कार्यकारी अभियंता सौरभ गोयल को निर्देश दिए कि गांधी मेमोरियल हाल से जुड़ा इतिहास भी यहां प्रदर्शित किया जाए, ताकि यहां आने वाले लोग उसे पढकऱ इसके बारे में जानकारी हासिल कर सकें। उन्होंने तकनीकी सहलाहर को निर्देश दिए कि इसके नवीनीकरण के लिए जो अनुमान तैयार किया गया है, उसकी अच्छे से जांच कर उसे अंतिम रूप दें। उसके बाद ही इसे निदेशालय शहरी स्थानीय निकाय को प्रेषित किया जाए।

निगमायुक्त ने कहा कि गांधी मेमोरियल हाल करनाल शहर की धरोहर है। इन्हें संजो कर रखने के लिए समय-समय पर इनका नवीनीकरण किया जाना जरूरी है, ताकि हमारी आने वाली पीढिय़ा इन्हें देखकर अपने इतिहास को जान सकें।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles