जो पत्नी को जीत नहीं दिलवा सकता, वह भाजपा को क्या जिताएगा :गुप्ता

जो पत्नी को जीत नहीं दिलवा सकता, वह भाजपा को क्या जिताएगा :गुप्ता
March 18 05:24 2024

कुरुक्षेत्र। आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं कुरुक्षेत्र से लोकसभा प्रत्याशी सुशील गुप्ता ने मुख्यमंत्री नायब सैनी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो अपनी को पत्नी को जिला परिषद के चुनाव में नहीं जीता सकते, वह प्रदेश में पार्टी की जीताने का कप्तान बना दिया। जिला परिषद के चुनाव में नायब सैनी की पत्नी चौथे नंबर पर रही। इस तरह के लोगों की कैसी लोकप्रियता होगी और कैसा लोकप्रिय मुख्यमंत्री प्रदेश को मिला है इसका अंदाजा हर कोई लगा सकता है। कुरुक्षेत्र जिले के गांवों में चुनाव प्रचार के दौरान लोगों ने बताया कि सांसद बनने के बाद नायब सैनी एक दिन भी उनके गांव में नहीं आए। ऐसे व्यक्ति से जनता के भले की उम्मीद नहीं की जा सकती।

भाजपा-जजपा गठबंधन टूटने पर उन्होंने कहा ने कहा कि यह सब एक ड्रामेबाजी है, सोची समझी नीति के तहत समझौता हुआ था और सोची समझी नीति के साथ ही समझौता टूटा है। यह सिर्फ वोट काटने का काम करेंगे, परंतु प्रदेश की जनता सब देख चुकी है । काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। उन्होंने कहा कि भाजपा की झूठ एवं लूट की नीति को जनता समझ चुकी है और चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles