जब तक सर्विस लेन नहीं तब तक नहीं होगा सड़क निर्माण : मेहताब कादयान

जब तक सर्विस लेन नहीं तब तक नहीं होगा सड़क निर्माण : मेहताब कादयान
April 13 06:33 2026

धरनास्थल पर पहुंचे एनएचएआई अधिकारी, वार्ता रही बेनजीता
करनाल (मज़दूर मोर्चा)। लगभग दो महीने बीत जाने के बाद आज एनएचएआई के अधिकारियों की टीम आंदोलनरत किसानों से मिलने पहुंची, किसानों से एक घंटे तक वार्ता हुई, आंदोलनकरी किसानों का नेतृत्व उत्तरी हरियाणा प्रभारी मेहताब कादयान ने की। एनएचएआई की ओर से एग्जिक्यूटिव इंजीनियर राहुल, भानु प्रताप ने मौखिक आश्वासन देते हुए कहा कि प्रस्ताव मंजूरी के लिए केंद्र के पास भेजा गया है स्वीकृति के पश्चात सर्विस लेन बना दिया जाएगा।

आंदोलनकारी किसानों ने एक स्वर में एनएचएआई अधिकारियों के इस प्रस्ताव को सिरे से नकारते हुए कहा कि जब तक सर्विस लेन का निर्माण कार्य नहीं शुरू होता तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा, हम किसी भी प्रकार के झांसे या बहकावे में नहीं आयेंगे। इससे पूर्व भी हमारे साथ लिखित तौर पर धोखा हो चुका है एनएचएआई के अधिकारी किसानों को मानने में नाकामयाब रहे और वापिस बैरंग लौट गए। ग़ौरतलब है कि गांव सोहना के समीप करनाल रिंग रोड पर सर्विस लेन बनाए जाने की मांग को लेकर चल रहा धरना दो माह पूरे कर गया है यह धरना भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के तत्वावधान में चलाया जा रहा है।

किसान नेता रतन मान ने दी कड़ी चेतावनी
इसी बीच भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि एनएचएआई के अधिकारी बार बार किसानों को गुमराह न करें। जब तक सर्विस लेन का निर्माण शुरू नहीं होगा तब तक कार्य बंद रहेगा चाहे किसी भी प्रकार की कुर्बानी किसानों को देनी पड़े, किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे और इस आंदोलन को गेहूं कटाई सीजन के उपरांत प्रदेश स्तरीय रूप दिया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से दीपक,मनीष, शक्ति सिंह , कविंदर, जगदीश, जोगेंदर सिंह , भीम सिंह , माना पंडित , किरणपाल शर्मा मौजूद रहे।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles