जागरूक पत्रकार संघ ने होली मिलन समारोह में फूलों की होली खेलकर दिया भाईचारे का संदेश

जागरूक पत्रकार संघ ने होली मिलन समारोह में फूलों की होली खेलकर दिया भाईचारे का संदेश
April 06 06:20 2025

करनाल। जागरूक पत्रकार संघ की ओर से मंगलवार को मंगलसैन ऑडिटोरियम में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पत्रकारों ने फूलों की होली खेलकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

कार्यक्रम में होली के गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी और राधा कृष्ण के मोर डांस पर पत्रकार,समाजसेवी व राजनीति से जुड़े लोग जमकर झूमे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जागरूक पत्रकार संघ के राष्ट्रीयअध्यक्ष राजेंद्र राणा, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार, राष्ट्रीय सचिव प्रवीन भार्गव व कोषाध्यक्ष संजीव कुमार ने की। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मेयर प्तरेनूबाला गुप्ता, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहरलाल के ओएसडी कविंद्र राणा, निफा अध्यक्ष प्रतिपाल पन्नू, युवा जिला अध्यक्ष भाजपा शुभम गुप्ता, ब्राह्मण सभा के युवा अध्यक्ष दिनेश शर्मा, नीटू मान व नरेंद्र गोयल ने पहुंच कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में पुलिस डीएसपी राजीव कुमार ने पहुंच एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जागरूक पत्रकार संघ के पत्रकारों को हेलमेट वितरित किए। डीएसपी राजीव कुमार ने पत्रकारों को हेलमेट भेंट करते हुए कहा कि यह कदम न केवल पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है बल्कि इसके माध्यम से समाज में हेलमेट के उपयोग को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया गया है।

सड़क दुर्घटनाओं में हेलमेट न पहनने के कारण लोगों की जान चली जाती है। हेलमेट सिर को चोट से बचाने का सबसे प्रभावी साधन है। उन्होंने पत्रकारों से आग्रह किया कि वे दिए गए हेलमेट का नियमित रूप से उपयोग करें और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज में एक बहुत बड़ी भूमिका निभाते है और उनका यह कदम समाज में सकारात्मक प्रभाव डालेगा।

उन्होंने कहा कि सड़क पर सुरक्षित चलने के लिए टू-व्हीलर चलाने वाले लोगों को हेलमेट पहनना बहुत जरूरती है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि हर नागरिक सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे।

इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष केसी आर्य, जिला अध्यक्ष ललित शर्मा, संजय गर्ग, सोमदत्त शर्मा, देव शर्मा, महावीर मैहला, विनय वर्मा, संदीप रोहिला,जयभगवान अत्री, दलसिंह मान, जयभगवान घरोंड़ा, दीपक कंबोज, गगन तलवार, अशोक वर्मा, विकास मेहला, अजय भारद्वाज, मिलन, बलविंदर शर्मा, सनी चौधरी,
रवींद्र सरपंच, शबनम, कंवर पाल, दिशा मेहरा, मुस्कान पॉल, परविंदर कौर, कुसुम शर्र्मा सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles