एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी गिरफतार

एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी गिरफतार
December 23 06:04 2024

करनाल। जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल टीम ने सूचना के आधार पर गांव नलवीपार क्षेत्र से छापामारी करके आरोपी राजू पुत्र चरण सिंह निवासी गांव नलवीपार, करनाल को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से 01 किलो 375 ग्राम गांजा फूल पती बरामद की गई।

एंटी नारकोटिक सेल इन्चार्ज उप निरीक्षक हिम्मत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना कुंजपुरा में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत पांच मामले दर्ज हैं। आगामी जांच हेतु आरोपी को आज अदालत के सामने पेश कर एक दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles