दूर दराज से बीमार अवस्था में नागरिक हस्पताल आए मरीज़ होते रहे परेशान, नहीं चला सर्वर

दूर दराज से बीमार अवस्था में नागरिक हस्पताल आए मरीज़ होते रहे परेशान, नहीं चला सर्वर
February 12 16:34 2026

करनाल : (रवि भाटिया) दिनांक 7/1/2026 को सुबह 8 बजे नागरिक अस्पताल करनाल में अपनी बीमारी का इलाज करवाने के लिए मरीज़ पहुंचना शुरू हो गए मगर सर्वर न चलने की वजह से पंजीकरण खिड़की पर लंबी लंबी कतार लग गई कई मरीज़ तो अपनी पर्ची पर तारीख़ बदलवा टैस्ट कराने के लिए घर से खाली पेट पहुंचे थे। मगर पंजीकरण खिड़की पर बैठे कर्मचारी थोड़ी देर में सर्वर चलने का आश्वासन देते रहे! 12 बजे तक सर्वर न चलने और मरीजों में मचे हड़कंप व एक महिला के बेहोश हो कर गिरने पर मैनुअल पर्ची बनानी शुरू करनी पड़ी! मैनुअल पर्ची शुरू होने के बाद सुबह से लाइन में खड़े मरीज़ आरोप लगाते हुए नज़र आए कि पंजीकरण खिड़की पर बैठे कर्मचारियों द्वारा अंदर से ही अपने जान-पहचान वालों की पर्ची बनाई जा रही है।

जब डिजीटल मीडिया सत्य क्रान्ति के रिपोर्टर द्वारा पंजीकरण खिड़की पर बैठे कर्मचारियों से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। काफी मरीजों को सर्वर न चलने के कारण खाली हाथ घर वापिस जाना पड़ा तो, कई मरीजों ने नज़दीक के कल्पना चावला की तरफ रुख किया, तो कई मरीज प्राइवेट अस्पतालों में चले गए। अस्पताल का वर्जन है कि सर्वर डाउन की सूचना इंजीनियरों को दे दी गई है और इस बारे अधिकारियों को बता दिया गया है इसके बाद मैनुअल पर्ची बनाई गई थी । सभी मरीजों का चेकअप किया गया है कुछ समय के लिए मरीजों को परेशानी
हुई।
डॉ. दीपक प्रवक्ता नागरिक हस्पताल करनाल

  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles