महापौर रेनू बाला गुप्ता ने जन सुनवाई में नागरिकों की समस्याओं का किया समाधान

महापौर रेनू बाला गुप्ता ने जन सुनवाई में नागरिकों की समस्याओं का किया समाधान
February 12 16:36 2026

कूड़ा-कचरा दिखाई दे तो स्वच्छता एप व ई-समाधान पोर्टल पर करें शिकायत
करनाल । महापौर रेनू बाला गुप्ता ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय में आमजन की समस्याओं का निवारण करने के लिए जन सुनवाई की। उन्होंने कार्यालय में आए नागरिकों की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही उनका समाधान किया। उन्होंने निगम अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते कहा कि हर समस्या के समाधान में तत्परता बरती जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कार्यालय में पारदर्शिता और सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने की भी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ अवश्य पंहुचे, ताकि अंत्योदय की भावना को पूरा किया जा सके।

मेयर ने जन सुनवाई में एक-एक कर नागरिकों की समस्याओं को सुना और सम्बंधित अधिकारी को बुलाकर उनकी समस्याओं का निवारण करवाया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। उन्होंने शहरवासियों से अपील कर कहा कि वे कार्यालय में आते समय अपनी शिकायतें लिखित रूप में लेकर आएं और अपना मोबाइल नम्बर भी अवश्य लिखें, ताकि कार्य होने की फीडबैक भी ली जा सके। उन्होंने निगम इंजीनियरों को निर्देश दिए कि सड$कों के गढ्ढïे भरने,सीवरेज चौक, बरसाती पानी पाईप लाईन, जलापूर्ति व स्ट्रीट लाईट को लेकर की गई शिकायत पर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने शहरवासियों से भी अपील करते कहा कि शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए वह नगर निगम का सहयोग करते रहें। उन्होंने कहा कि अगर किसी स्थान पर कूड़ा-कचरा दिखाई दें, तो वह उसकी शिकायत स्वच्छता एप तथा ई-समाधान पोर्टल पर कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त सीवरेज व जलापूर्ति से सम्बंधी शिकायत के लिए टोल फ्री नम्बर 14420 पर कॉल पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। स्ट्रीट लाईट खराब होने पर 0184-2200600 पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इन शिकायतों का निश्चित समय अवधि में समाधान किया जाएगा।

  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles