पानीपत में 12 लाख की रिश्वतखोरी का राजफाश, तीन पुलिसकर्मी फरार

पानीपत में 12 लाख की रिश्वतखोरी का राजफाश, तीन पुलिसकर्मी फरार
February 12 04:30 2026

हरियाणा पुलिस…रिश्वत…वर्दी सिद्ध अधिकार
करनाल (मज़दूर मोर्चा) करनाल एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने समालखा स्थित एंटी नारकोटिक सेल में तैनात एक ASI और दो हेड कांस्टेबल की ओर से 12 लाख की रिश्वत मांगने के खेल का राजफाश किया है। कार्रवाई के दौरान एक लाख रुपये बरामद किए व तीनों पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार यह मामला मादक पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) से जुड़े केस से संबंधित है। आरोप है कि एंटी नारकोटिक सेल में तैनात इन पुलिसकर्मियों ने केस में नामजद कुछ व्यक्तियों के नाम फाइल से हटाने के एवज में 12 लाख रुपये की डील तय की थी। पीडि़त की शिकायत पर एसीबी ने मामले को जांच की और ठोस साक्ष्य जुटाने के बाद जाल बिछाया। एसीबी की टीम ने जैसे ही समालखा परिसर में दबिश दी, वहां से एक लाख रुपये बरामद किए, जो आरोपी पहले ही रिश्वत के रूप में ले चुके थे। कार्रवाई की भनक लगते ही एएसआइ और दोनों हैड कॉस्टेबल फरार हो गए। ्रष्टक्च ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनको गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles