हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने पकड़ीं अवैध नशीली दवाएं

हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने पकड़ीं अवैध नशीली दवाएं
December 16 08:05 2024

कैथल/करनाल। हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की करनाल यूनिट ने ओल्ड बाईपास बलराज नगर कैथल स्थित संगमेश्वर मेडिकोज पर छापा मार कर अवैध रूप से बेची जा रही नशीली दवाओं का जखीरा बरामद किया।

पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा ने बताया कि शहर के एक जागरूक नागरिक ने हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो कार्यलय में शिकायत दी थी कि विनोद कुमार पुत्र माम राज निवासी पिलनी तहसील पुंडरी जिला कैथल का है और वह संगमेश्वर मेडिकोज, ओल्ड बाइपास बलराज नगर, कैथल में नशीली दवाइयां बेचने का काम करता हैै। उसकी सूचना पर जांच टीम का गठन किया गया। डीसीओ चेतन वर्मा, कैथल के नेतृत्व में हरियाणा राज्य स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो करनाल प्रभारी निरीक्षक विरेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक विनोद कुमार, स.उ.निरीक्षक नरेंद्र कुमार की टीम ने बुधवार को संगमेश्वर मेडिकोज पर छापा मारा।

डीसीओ चेतन वर्मा ने दवाइयों की जांच की तो 60 नशीली गोलियां एल्प्राजोलम, कुछ संदिग्ध दवाइयां वहां पर मिली व अन्य अनियमितताएं भी पाई गईं। डीसीओ चेतन शर्मा ने संदिग्ध दवाइयों के संबंध में अपनी रिपोर्ट तैयार की तथा मौके पर ही दुकान को सील किया गया व आगामी कार्रवाई नियमानुसार अमल में लाई गई। जांच में दोषी पाए जाने के बाद मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ संगत धाराओं में केस दर्ज कराया जाएगा।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles