मोदी सरकार विपक्षी नेताओं को फंसाने के लिए ईडी-सीबीआई का कर रही दुरुपयोग

मोदी सरकार विपक्षी नेताओं को फंसाने के लिए ईडी-सीबीआई का कर रही दुरुपयोग
July 28 06:53 2024

करनाल। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष के नेताओं पर साजिश के तहत कार्रवाई करने के विरोध में करनाल कांग्रेस के नेताओं ने महात्मा गांधी चौक पर धरना दिया। इस मौके पर जिला कांग्रेस के संयोजक त्रिलोचन सिंह ने कहा कि सरकार श्वेत पत्र जारी कर बताए कि ईडी ने कितने लोगों पर कार्रवाई की और क्या इन लोगों को सजा दिलाई गई। उन्होंने कहा कि असल मेँ ईडी कानूनों के तहत कार्रवाई नहीं कर रही। सरकार के ईशारे पर विपक्ष के नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगले दो से तीन महीने में हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जनता भाजपा को नकार चुकी है और कांगेस को सत्ता सौंपना चाहती है। भाजपा सरकार ने जनता के बीच कांगे्रस के नेताओं छवि खराब करने के लिए हरियाणा कांग्रेस के विधायकों पर ईडी की कार्रवाई करवाई। त्रिलोचन सिंह व व्यापारी नेता घनश्याम गर्ग ने कहा कि जनता अब भाजपा के असली चेहरे को पहचान चुकी है। आने वाले समय में कांगे्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।

इस अवसर पर ललित अरोड़ा, पराग गाबा, युवा प्रधान मनिंद्र शंटी, पार्षद पप्पू लाठर, रानी कां-बोज, अंशुल लाठर, घनश्याम गर्ग, रणपाल संधु, गुरविंद्र कौर, रोहित जोशी, धर्मपाल कौशिक, परमजीत भारद्वाज, जागीर सैनी, मीनू दुआ, विनोद शर्मा, सोनी कुटेल, राजिंद्र पप्पी, जसबीर लाठर, सुषमा नागपाल, सोमदत्त शर्मा, दलबीर सिंह, राहुल भारती, सूरज लाठर, सुनीता सेवादल, मुकुल वर्मा, प्रेम मलवानिया, प्रकाशवीर व गगन मेहता आदि मौजूद रहे।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles