करनाल । प्रदेश की जनता ने लोकसभा चुनाव में पांच सीटें जिता कर यह संदेश दिया है कि वह कांग्रेस के साथ है। कांगे्रस की नीतियां हमेशा से ही किसान, छात्र, युवा, महिलाओं के हित में रही हैँ। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से परेशान जनता एक बार फिर कांग्रेस की ओर उम्मीद की नजरों से देख रही है, आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस को बहुमत देकर अपनी सरकार बनाएगी। यह बातें कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने मंगलसेन सभागार में आयोजित कांग्रेस के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीँ।
मौका था जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का, मुख्य वक्ता हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कार्यकर्ताओं संबोधित कर विधानसभा चुनाव की जोश से तैयारी करने का आह्वान किया। दोनों नेताओं ने लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना करते हुए उनका आभार प्रकट किया। त्रिलोचन सिंह ने कहा कि हरियाणा में अगली सरकार कांग्रेस की बनने जा रही है और भूपेंद्र हुड्डा तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की। 46 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी की जीत हुई। अंत में उन्होंने विधानसभा उप चुनाव में उनका साथ देने के लिए कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।