राजा सूरजमल की छवि को बिगाडऩे वालों को खिलाफ प्रदर्शन

राजा सूरजमल की छवि को बिगाडऩे वालों को खिलाफ प्रदर्शन
December 05 02:26 2022

करनाल(जेके शर्मा) सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक अहिल्याबाई होलकर सीरियल में महाराजा सूरजमल को कायर डरपोक बताने जैसे आपत्तिजनक शब्दों को लेकर जाट समाज के लोगों ने नाराजगी जताई है।

राष्ट्रीय जाट महासभा और महाराजा सूरजमल एसोसिएशन के सदस्य करनाल में एकत्रित हुए और इनकी छवि बिगाडऩे वालों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करके डीसी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन कर रहे लोगों में शामिल जाट महासभा के पूर्व प्रधान जोगिन्द्र लाठर ने बताया कि सूरजमल को सीरियल में डरपोक कायर और एक हारा हुआ राजा दिखाया गया है, लेकिन सच्चाई तो यह है कि महाराजा सूरजमल एक अजेय राजा थे, जिन्होंने अपने जीवन काल में 88 से ज्यादा युद्ध जीत।

उन्होंने कहा कि टीवी सीरियल के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर इतिहास के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं जिस कारण समाज के लोगों में रोष है। इतिहास के साथ छेड़छाड़ को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जाट समाज महापुरुषों का सम्मान करता आया है और सम्मान करता रहेगा। लेकिन टीवी सीरियल में जिस तरह से महाराजा सूरजमल पर टिप्पणी की गई है, वह निंदनीय है टीवी चैनल, इसके प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। अगर कोई टीवी सीरियल बना भी रहा है तो वह इस बात का बखूबी ध्यान रखें कि किसी समाज या व्यक्ति को उनकी मनगढंत कहानी से ठेस ना पहुंचे।

इस टीवी सीरियल के प्रोड्यूसर व डायरेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाये। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन कार्रवाई नहीं करता तो प्रदर्शन तेज किया जाएगा।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles