कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इंद्रजीत गोराया ने साथियों के साथ पहुंच कर विकलांगों को समर्थन दिया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इंद्रजीत गोराया ने साथियों के साथ पहुंच कर विकलांगों को समर्थन दिया
July 27 07:15 2022

करनाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इंद्रजीत सिंह गोराया ने कहा है कि भाजपा सरकार की संवेदनहीनता चरम पर पहुंच गई है। पिछले तीन महीने से धरना दे रहे दिव्यांगों को भगवान भरोसे छोड़ रखा हैं। हरियारणा के मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में पिछली पांच जुलाई से आमरण अनशन कर रहे दिव्यांगों के प्रति सरकार कठोर रवैया अपना रही हैं। कांग्रेस इस सब को चुपचाप बैठ कर नहीं देखेगी व जल्द आंदोलन करेगी। वह आज करनाल लघु सचिवालय के समक्ष विकलांगो द्वारा दिए जा रहे धरने में पहुँच कर दिव्यांगों को अपना समर्थन दे रहे थे।

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता इन्दरजीत सिंह गोराया ने हल्का नीलोखेडी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विकलांगो द्वारा अपनी माँगो को ले कर दिए जा रहे धरने में पहुँच कर उनकी माँगो का समर्थन किया व सरकार से माँग की कि विकलांगता के अभिशाप के कारण उनको अपने परिवारों का पालन पोषण करना बहुत मुश्किल हो रहा है। इस लिए सरकार इनकी तरफ़ ध्यान दे इन की माँगें तर्क संगत हैं जिन्हें पूरा करने में सरकार पर कोई ज़्यादा अतिरिक्त बोझ नहीं पडऩे वाला। इन्दरजीत गोराया ने कहा कि पिछले आठ दिन से भूख हड़ताल पर बैठे कुछ की हालत गंभीर है। सरकार को चाहिए कि इनका और लम्बा इम्तिहान न लें तथा समय रहते इनकी सभी माँगो को पूरा करें इस मौक़े पर पुलिस भर्ती बोर्ड के पूर्व सदस्य राजेन्द्र बल्हा अजीत सिंह नीलोखेडी विक्रम सिंह राणा पधाना नितिन मल्होत्रा करनाल कांग्रेस के युवा प्रधान मुकेश चौधरी सहित नीलोखेडी के बहुत से कार्यकर्ताओं ने भी धरना दिया।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles